प्रथम सीनियर हैमर बॉल अंतरराष्ट्रीय टीम में सहभागिता हेतु हिमाचल प्रदेश टीम के चयन के लिए आयोजित पहला ट्रायल आज डुमखर खेल मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हैमर बॉल एसोसिएशन हिमाचल के तत्वावधान में आयोजित इस ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस, खेल कौशल, तकनीक और टीम भावना का आकलन किया गया। चयन समिति ने निष्पक्ष तरीके से खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा। आज के ट्रायल में नितिन, मनीष कुमार, भाग सिंह और अक्षव कटोच सहित कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।