फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मंदिर-मस्जिद विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में खूनी झड़प

लोअर भंजाल के वार्ड नंबर एक में रविवार को मंदिर-मस्जिद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच लंबे समय से चलते आ रहे विवाद के बाद हुई खूनी झड़प में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस झड़प में अंजू बाला पत्नी सुरेश चंद को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले सिविल अस्पताल अंब लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए ऊना रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के रियाज़ुदीन पुत्र सिराज़ूदीन, फ़मीदा पत्नी रियाज़ुदीन और जानो बीबी पत्नी चूड़दीन को भी गंभीर चोटें लगी हैं। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल अंब में जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस द्वारा झगड़े के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें