फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बड़ूही में तूफान और बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव, गर्मी से मिली राहत

अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Jun 2025 02:02 PM IST

शुक्रवार दोपहर को बड़ूही क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। तूफानी हवाओं के चलते बड़ूही बाजार में कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर आ गिरीं, हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने टूटी डालियों को हटाकर रास्ता साफ किया। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ती गर्मी से परेशान थे, लेकिन आज की यह बूंदाबांदी ठंडी हवा के साथ राहत लेकर आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही परिवर्तनशील मौसम की संभावना बनी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें