डुमखर में हैमर बॉल एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के लिए टीम ड्रेस एवं खेल किट वितरण कार्यक्रम, अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से खेल सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में कुटलैहड़ रियासत के राजा महेंद्र पाल के पोते शिवेंद्र पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए खिलाड़ियों को टीम ड्रेस एवं खेल किट प्रदान की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।