समाज सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य कर रही सनातन सेवा समिति भालत ने एक बार फिर अपने सेवा भाव से समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। समिति ने ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर और पीड़ादायक बीमारी से जूझ रही गांव जीहण, जिला बिलासपुर की एक महिला की सहायता के लिए आगे बढ़ते हुए ₹21,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता राशि पीड़िता के पति श्री सुनील कुमार को चेक के माध्यम से उनके निवास स्थान पर जाकर सौंपी गई।