फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चिंतपूर्णी शम्भू बैरियर पर खस्ताहाल सड़क, गड्ढों से बन रही हादसों की जगह

चिंतपूर्णी शम्भू बैरियर के पास सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि राहगीर और वाहन चालक रोजाना परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सड़क पर गहरे और बड़े-बड़े गड्ढे इस कदर बन गए हैं। हाल यह हैं कि दोपहिया सवार यहां से गुजरते हुए अक्सर फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह मार्ग श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता के लिए मुख्य संपर्क सड़क है, लेकिन इसकी हालत लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क को लेकर लोगों ने विभाग से कम से कम तुरंत पैचवर्क करवाकर सड़क को चलने योग्य बनाने की मांग की है। राहगीरों का कहना है कि बरसात के मौसम में हालात और ज्यादा बिगड़ जाते हैं। तेज बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाता है और सड़क पर गड्ढा नजर ही नहीं आता, जिसके कारण दोपहिया वाहन चालक सीधा हादसे का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि शीघ्र ही सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें