कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टक्का में बरसों से लंबित पड़े सड़क निर्माण कार्य को विधायक विवेक शर्मा ने शुरू करवाया है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा करते हुए विधायक ने आज स्वयं निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। विधायक विवेक शर्मा ने मौके पर विभागीय अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और ग्रामीण सड़कों को मजबूत व सुरक्षित बनाया जाएगा। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।