फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्य स्तरीय स्कूल खेलों की मेजबानी के लिए ऊना तैयार

अंकेश डोगरा Updated Mon, 14 Oct 2024 04:34 PM IST

राज्य स्तरीय स्कूल खेलों की मेजबानी के लिए ऊना तैयार है। मंगलवार से यहां इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम पर प्रदेश के 12 जिलों के 850 खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करते दिखेंगे। जिला खेल संघ ऊना की ओर से अंतिम चरण की तैयारियों को पूरा किया गया। सोमवार को दिन भर स्वयंसेवियों संग प्रशिक्षकों ने खेल मैदान पर मार्किंग की। खासकर फुटबाल मैदान को संवारा भी गया। घास कटाई के साथ साथ यहां स्वयंसेवियों ने इसे परी तरह साफ बनाया। 15 से 18 अक्तूबर तक यहां फुटबाल, बास्केटबाल, हाकी व हैंडबाल आदि की जिला स्तरीय टीमें व खेल छात्रावास के खिलाड़ी में यहां पहुंचेंगे। सोमवार को सुबह से ही इंदिरा गांधी स्टेडियम के फुटबाल मैदान को संवारने सहित मार्किंग के लिए शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता मनोज कुमार, शारीरिक प्रशिक्षकों में अजय कुमार, संजीव कुमार, सतीश कुमार, अजय, बलजीत, गुरमुख, दीपक शारदा, गुरबख्श, संजीव, राजेश आदि ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें