फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ का नारा देकर अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर विधायक विवेक शर्मा ने दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश

अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने जोगी पंगा क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र के कारण प्रकृति का संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व बनता है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि पौधे केवल हरियाली ही नहीं बढ़ाते, बल्कि हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवन प्रदान करते हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से पौधारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। यदि प्रत्येक नागरिक पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे और नियमित रूप से पौधारोपण करे तो आने वाले वर्षों में पर्यावरण संबंधी अनेक समस्याओं का समाधान संभव हो सकता है। कार्यक्रम  में विधायक विवेक शर्मा ने सभी लोगों से 'पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ' का संकल्प लेने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें