फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Rain: ऊना की पंडोगा खड्ड में बही कार, 100 मीटर तक बहाव में फंसे दो युवक

लगातार बारिश के बीच ऊना जिले के हरोली उपमंडल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। पंडोगा खड्ड के बीच बने कॉजवे को पार करते समय एक कार तेज पानी के बहाव में बह गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों युवकों ने समय रहते बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। कार चालक रोहित कुमार, निवासी जिला चंबा, अपने एक साथी के साथ कॉजवे पार कर रहा था। उसका साथी जिला कांगड़ा के पालमपुर क्षेत्र का रहने वाला है। इसी दौरान चालक पानी के बहाव की तीव्रता का सही अंदाजा नहीं लगा पाया। जब उसने कार को वापस मोड़ने का प्रयास किया, तब तक तेज बहाव वाहन को करीब 100 मीटर तक बहाकर ले गया। स्थिति बिगड़ती देख दोनों युवकों ने तुरंत कार से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर की सहायता से काफी मशक्कत के बाद कार को खड्ड से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में देर रात से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण खड्डों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसी वजह से कॉजवे पर पानी का बहाव भी काफी तेज था। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि कार चालक से पूछताछ की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें