नगर निगम के शहरी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद बंद पड़े संपर्क मार्गों को बहाल करने में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी जुट गई है। धूप खिलने के बाद प्रशासन के निर्देशों के चलते विभाग जगह-जगह पर अवरुद्ध हुए मार्गों को बहाल करने में जुटा हुआ है। राहत और बचाव की दृष्टि से नगर निगम की गठित टीमें विभिन्न वार्ड का दौरा कर रही है और प्रभावितों से फीडबैक जुटाई जा रही है।