फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पीडब्ल्यूडी विभाग ने दिखाई तत्परता, टूटे चेंबर के ढक्कन पर लगाया लोहे का जाला

पीडब्ल्यूडी विभाग भरवाईं द्वारा रेही में अंधे मोड़ पर नाली के चेंबर के ढक्कन के टूटने के बाद लोहे का नया जाला लगाने के मामले में दिखाई गई तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है। यह स्थान एक्सीडेंट पॉइंट है, जहां पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों महेंद्र पाल, सचिन शर्मा, अनूप कुमार आदि ने प्रशासन द्वारा दिखाई गई इस तत्परता की सराहना की है और अधिकारियों का धन्यवाद किया है। लोगों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग की इस पहल से क्षेत्र की सुरक्षा में सुधार होगा और दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को मिली इस प्रशंसा से स्पष्ट है कि उनकी मेहनत और तत्परता से क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंच रहा है। विभाग की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें