फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: प्रोफेसर राम बोले- भ्रष्टाचार और घोटाला मुक्त भारत की झलक इस बजट में दिखी

भाजपा नेता प्रो. राम ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कुल बजट तीन गुना बढ़ा है। यह उल्लेखनीय है की 2014 में जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब केंद्र सरकार का कुल बजट लगभग 17 लाख करोड़ था जो अब 2026 में भाजपा के नेतृत्व में चल रहे एनडीए की सरकार में बढ़कर 53 लाख करोड़ हो गया है, प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो केंद्रीय बजट पेश किया, उसमें प्रत्येक क्षेत्र में केंद्र सरकार का बजट के गुना बढ़ा है यदि अच्छे बजट की बात करें 2013-14 में जो मात्र 2 लाख करोड़ था, अब चार गुणा बढ़कर लगभग आठ लाख करोड़ हो गया है। कांग्रेस के समय में कृषि बजट मात्र 27,000 करोड़ था। भाजपा सरकार के इस बजट में पांच गुना बढ़ाकर 1 लाख 32000 करोड़ किया है। अगर सड़क परिवहन की बात करे तो कांग्रेस सरकार के समय केंद्रीय बजट केवल 35,000 करोड़ था जो इस बार मोदी सरकारकी ओर से पेश किए गए बजट में आठ गुणा बढ़कर 2 लाख 70000 करोड़ हो गया है। प्रो. राम कुमार ने कहा यह संभव इसलिए हुआ है आज भारत नेतृत्व इमानदार हाथों में हैं। अब देश में भ्रष्टाचार और घोटाले नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें