फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चौकी मन्यार दंगल में प्रिंकल बने विजेता, जस्सा उपविजेता

उपमंडल बंगाणा के तहत चौकी मन्यार में शनिवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल कमेटी के सदस्य संजय कुमार ने बताया कि इस दंगल में छोटी-बड़ी मिलाकर लगभग 60 कुश्तियां करवाई गईं। मुख्य मुकाबले में चौकी मन्यार के पहलवान प्रिंकल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि डेरा बाबा नानक के जस्सा उपविजेता रहे। विजेता पहलवान प्रिंकल को 6 हजार रुपये नकद और गुर्ज, जबकि उपविजेता जस्सा को 5 हजार रुपये नकद और गागर दंगल कमेटी द्वारा भेंट किए गए। इस दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे दर्शक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें