फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नेहरी नौरंगा वृत्त में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक, पोषण सेवाओं और योजनाओं की समीक्षा

उपमंडल अंब के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) वृत्त नेहरी नौरंगा की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पर्यवेक्षक राज कुमारी ने की, जिसमें करीब 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान पिछले माह किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा हुई। पर्यवेक्षक राज कुमारी ने कार्यकर्ताओं को विभाग की नई योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि उनका लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध खाद्य सामग्री के उचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और उसकी एक्सपायरी डेट पर नियमित रूप से नजर रखी जाए। साथ ही किसी भी स्थिति में एक्सपायरी सामग्री का उपयोग न करने और खाद्य सामग्री को निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षित रखने को कहा गया। पर्यवेक्षक ने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पूरक पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और अन्य विभागीय सुविधाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा गर्भवती और धात्री महिलाओं से संबंधित रिकॉर्ड समय पर अद्यतन रखने और विभागीय निर्देशों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं, पोषण सेवाओं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अंत में कार्यकर्ताओं से अपने-अपने केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें