कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 13 मार्च को बंगाणा में आभार व्यक्त किया जाएगा। यह जानकारी कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने दी। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सहयोग और सरकार के प्रयासों से इस समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसके लिए क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करेगी। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को बंगाणा में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे और मुख्यमंत्री द्वारा पेयजल समस्या के समाधान के लिए किए गए प्रयासों के प्रति धन्यवाद प्रकट करेंगे।