फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कुटलैहड़ की अप्पर नारी पहुंचे विधायक विवेक शर्मा, जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने वीरवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत अप्पर नारी का दौरा कर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पक्के रास्तों, पेयजल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक विवेक शर्मा ने बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिन योजनाओं पर कार्य चल रहा है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा लोगों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास केवल विकास कार्यों की घोषणाएं करना नहीं, बल्कि प्रत्येक गांव तक पहुंचकर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनका समाधान करवाना है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जनता की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही हो। इसी संकल्प के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें