कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत धनेत के गांव मटियाना में विधायक विवेक शर्मा का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। गांव के निवासी सुभाष चंद पुत्र परमेश्वरी दास ने बताया कि उनके परिवार का वर्षों पुराना सपना आज साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि विधायक विवेक शर्मा ने उनके घर तक पक्का रास्ता बनवाकर न केवल अपना वादा निभाया है, बल्कि जनता के भरोसे को भी मजबूत किया है। सुभाष चंद ने बताया कि उनके परिवार को लंबे समय से घर तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, बरसात के मौसम में तो रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता था। परंतु अब इस पक्के रास्ते के निर्माण से न केवल उनके परिवार को, बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी सुविधा मिलेगी।