फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: विधायक सुदर्शन सिंह बबलू बोले- मंदिर न्यास से नहीं लिया कोई पैसा

अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Nov 2025 04:05 PM IST

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के आयोजन को लेकर उठाए गए सवालों पर स्पष्टता प्रदान की है। उन्होंने पूर्व विधायक बलबीर चौधरी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पिछली बार भी मंदिर न्यास चिंतपूर्णी से महोत्सव के लिए कोई पैसा नहीं लिया गया था और इस बार भी ऐसा कोई पैसा नहीं लिया गया है। सुदर्शन बबलू ने बताया कि पिछली बार महोत्सव के विरोध के बाद इस बार विरोध करने का एक नया तरीका अपनाया गया है, लेकिन उन्होंने इसे निराधार बताते हुए साफ किया कि महोत्सव की सार्थकता और धार्मिक आस्था को कोई चोट नहीं पहुंचा सकता।बबलू ने यह भी कहा कि जैसे मंडी में शिवरात्रि मेला भगवान भोले शंकर के नाम से होता है, रेणुका जी में मेला रेणुका माता के नाम पर और सोलन में मेला शुलिनी माता के नाम से होता है, उसी प्रकार माता चिंतपूर्णी महोत्सव भी माता के नाम और आस्था की परंपरा का प्रतीक है। विधायक ने अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वे नंगे पांव माता की ज्योति लेकर पंडाल में स्थापित करने पहुंचे थे।उन्होंने यह भी बताया कि पिछली बार हिमाचली कलाकारों को महोत्सव में शामिल न करने को लेकर भाजपा ने मुद्दा बनाया था, इसलिए इस बार हिमाचली कलाकारों के लिए विशेष तौर पर एक दिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सौ से अधिक हिमाचली कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।सुदर्शन सिंह बबलू ने महोत्सव को धार्मिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर का मजबूत परिचायक बताते हुए लोगों से इसे समर्थन और श्रद्धा के साथ मनाने का आग्रह किया है। इस आयोजन ने न केवल स्थानीय समाज को एकजुट किया है बल्कि प्रदेश के सांस्कृतिक वैभव को भी बढ़ावा दिया है।यह महोत्सव प्रदेश सरकार के समर्थन से बड़े ही भव्य और सफल तरीके से आयोजित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जीवन को नई ऊर्जा मिली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें