फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जूनियर ब्यूटीशियन प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण शुरू

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटीशियन प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ असिस्टेंट डायरेक्टर एनसीएससी ऊना रंजन की ओर से किया गया। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोज प्रशिक्षण संस्थान ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ने बताया गया कि 18 से 45 वर्ष की आयु की महिलाओं को प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। इसमें उन्हें प्रशिक्षण सामग्री, वर्दी, कॉपी-पेन व दोपहर का खाना, चाय सहित लोन एवं हॉस्टल की सुविधा भी पंजाब नेशनल बैंक की ओर से प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर रणजीत कौर पीएनबी आरसेटी ऊना रजनी, हिना, मीनाक्षी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें