ऊना के शिव भक्तजनों द्वारा हर वर्ष की भांति सावन माह के दूसरे रविवार को जोल तलमेहड़ा सड़क के मध्य सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर के मेन गेट पर विशाल लंगर का आयोजन करवाया गया। जिसमें शिव भक्तों के लिए फल फ्रूट जूस सहित अन्य मिष्ठान्नों का लंगर सुबह चार बजे से शुरू कर दिया गया था। जो कि रविवार शाम तथा सोमवार को तक चलता रहेगा। इस विशाल लंगर में सैकड़ों भक्तजनों ने अलग-अलग मिष्ठान्नों का आनंद उठाया और भोलेनाथ का गुणगान किया।