उपमंडल अम्ब की पंचायत हमबोली में हिमाचल प्रदेश जूनियर लड़कों और लड़कियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बॉक्सिंग का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता हम्बोली स्थित सक्षम बॉक्सिंग क्लब द्वारा आयोजित की जा रही है। राज्य के विभिन्न जिलों से आए युवा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपने दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह में विशेष मुख्यतिथि हि. प्र.बॉक्सिंग जरनल सेक्टरी स. क. शांडील ने किया इसमें लगभग 231 प्रतियोगियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में 30 कोच और जाजीज ने भाग लिया!जिसमें स्थानीय अधिकारियों, कोच, अभिभावकों व खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।क्लब के संयोजक राजेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में मुक्केबाज़ी के मुकाबले होंगे और विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।