नेता नहीं बेटा के नाम पर चुनाव जीतने वाले विधायक की छवि आज भू माफिया की हो गई है। यह शब्द पूर्व विधायक एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह ने अंब में आयोजित पत्रकार वार्ता के मौके पर कहे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव लड़ते वक्त उन्होंने ट्रक यूनियन से वादा किया था कि नया उद्योग लगाया जाएगा। लेकिन नया उद्योग लाना तो पहले से चल रहे उद्योग भी बंद होने की कगार पर है। कोई इंडस्ट्री आज यहां उद्योग लगाने को तैयार नहीं है। कहा कि अंब में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सांइस ब्लॉक के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये मंजूर किया गया था। उसका काम भी अभी अधूरा है। इस अवसर पर नपं अध्यक्ष इंदू बाला, उपाध्यक्ष उपदेश कुमार, भाजपा मंडल महामंत्री कुलदीप ठाकुर, पार्षद मेला राम, पार्षद कुलदीप राजपूत, पार्षद अंजलि सूद और अर्चना देवी तथा सेवा निवृत कर्नल कृष्णपाल मौजूद थे।