फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: धडूही में सरकारी रिजर्व जंगल से खैर के पांच पेड़ काटे, वन विभाग ने शुरू की जांच

उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत रिपोह मिसरां के अधीन धडूही क्षेत्र में खैर चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात वनकटुओं ने रात के अंधेरे में सरकारी रिजर्व जंगल से खैर के पांच हरे-भरे पेड़ काट डाले। वन विभाग के वन रक्षक अधिकारी (वी.ओ.) रणजीत ने बताया कि सुबह जब विभागीय वनरक्षक नियमित गश्त पर जंगल पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि विभाग द्वारा लगाई गई कांटे वाली तार टूटी हुई है। शक होने पर जब अंदर जाकर देखा गया, तो वहां खैर के पांच पेड़ कटे पाए गए। रणजीत ने बताया कि काटे गए खैर के पेड़ों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 लाख 21 हजार रुपये आंकी गई है। विभाग ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को इस घटना के बारे में कोई जानकारी हो, तो उसे विभाग से साझा करें। वन विभाग रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर उस गाड़ी की पहचान करने की कोशिश कर रहा है, जिसमें खैर की लकड़ी को जंगल से बाहर ले जाया गया। रणजीत ने बताया कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है और एफआईआर दर्ज की जा रही है। विभाग पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रहा है ताकि दोषियों को जल्द पकड़ा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें