फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ऊना से विभिन्न रूटों पर दौड़ीं इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी

हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में सोमवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली। हरोली में प्रदेश के पहले ई-बस डिपो के शुभारंभ के बाद अब ऊना से भी विभिन्न रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आईएसबीटी ऊना से ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर ऊना से डेरा बाबा रूद्रानंद सहित अन्य निर्धारित रूटों पर इलेक्ट्रिक बस सेवाओं की शुरुआत की गई। नई ई-बस सेवाओं से क्षेत्र के लोगों को बेहतर, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से जहां यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं वाली बस सेवा मिलेगी, वहीं डीजल वाहनों पर निर्भरता कम होने से प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। सरकार प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण हितैषी बनाने पर जोर दे रही है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें