फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: उपायुक्त ने किया जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आधुनिक सम्मेलन कक्ष का लोकार्पण

सुभाष चंद्र Updated Tue, 21 Jul 2026 04:44 PM IST

ऊना, 21 जुलाई। उपायुक्त जतिन लाल ने आज (मंगलवार) को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक वातानुकूलित सम्मेलन कक्ष का लोकार्पण किया। 60 व्यक्तियों की क्षमता वाला यह सम्मेलन कक्ष पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठकों, विचार-विमर्श और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन का प्रयास है कि उन्हें एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं सुलभ हों। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल रघुवीर सिंह, कृष्ण पाल चन्झोत्रा, केसी शर्मा, सेवानिवृत्त सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति चंद, बीडीओ राहुल धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें