पंचायत तनोह के डडयार गांव में परंपरागत दहाजा का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय रिवाज़ों और मान्यताओं के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। आयोजन में गांव के बुजुर्गों ने परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया और गांव की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।