फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पीपलू मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक रंगों की धूम, स्कूली बच्चों और कलाकारों ने मोहा मन

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पीपलू मेला पूरे जोश और उल्लास के साथ आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय संस्कृति की झलक और देशभक्ति की भावना की सुंदर मिलन देखने को मिली। मेले के दूसरे दिन का आकर्षण रहा झूमा पंडाल जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लग गई। देशभक्ति गीत हर कर्म अपना करेंगे ए वतन तेरे लिये की गूंज के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसने श्रोताओं में जोश और ऊर्जा भर दी। खास बात यह रही कि इस आयोजन में स्थानीय स्कूलों के छात्रों ने भी भाग लिया और अपनी प्रतिभा से मंच पर चार चांद लगा दिए। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीपलू, राजकीय आर्दश वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली,राजकीय उच्च पाठशाला कोट आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा, सहित अन्य स्कूलों के छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हें कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य, समूह गीत, लघु नाटक और देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों से ऐसा समा बांधा कि पंडाल तालियों की गूंज से भर उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल मनोरंजन था, बल्कि बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने और मंच पर प्रस्तुति देने का आत्मविश्वास विकसित करना भी था। आयोजकों ने बताया कि स्कूली बच्चों की तैयारी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम थी, जिसे दर्शकों ने खुले दिल से सराहा। इसके साथ ही, मंच पर पेशेवर गायकों ने भी अपनी उपस्थिति से समां बांध दिया। गायक रवि, सतिंदर, राजीव और जैसल ने अपने सुरों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों में क्षेत्रीय लोकगीतों से लेकर आधुनिक मेलोडी तक सब कुछ शामिल था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें