फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: लगातार बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, मक्की की फसल तबाह

Krishan Singh Updated Sat, 23 Aug 2025 12:24 PM IST

लगातार जारी बारिश किसानों के लिए अब राहत नहीं, आफत बन चुकी हैं। अगेती मक्की की फसल जहां पूरी तरह बर्बाद हो गई। वहीं अब किसानों को डर सता रहा है कि कहीं आलू की फसल भी इस बारिश की भेंट न चढ़ जाए। आलू का बीज बुक कराने वाले किसान गहरी दुविधा में हैं। कुछ दिन पहले तक जो बीज मंगवाने की तैयारी कर रहे थे, अब वे असमंजस में पड़ गए हैं कि इस मौसम में जोखिम लें या फिर रुक जाएं। स्थानीय किसान जीवन कुमार, रविंद्र कुमार, बलवान सिंह, लकी कुमार और मुनीश कुमार कहते हैं कि पिछले साल 20 से 22 अगस्त तक वे बीज मंगा चुके थे और 27-28 तारीख तक बिजाई भी कर दी थी। लेकिन इस बार आसमान से लगातार बरस रही बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम ने अब भी साथ नहीं दिया तो उन्हें भारी आर्थिक संकट से गुजरना पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें