चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। इस मेले में चार लाख के करीब श्रद्धालु पहुंचे थे। अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और पुजारियों ने मेले में व्यवस्था बनाने में विशेष सहयोग किया। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। प्रशासन ने मेले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस कर्मियों ने मेले के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुजारियों ने भी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में अपना सहयोग दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन कराने में मदद की। वहीं, मेले के दौरान सफाई व्यवस्था भी बेहतर रही भीड़ होने के बावजूद सफाई कर्मियों ने मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखा। चिंतपूर्णी पुलिस का भी मेले के दौरान बेहतर कार्य देखने को मिला। श्रद्धालुओं को लाइनों में ही दर्शनों के लिए मंदिर भेजा गया। जिसके चलते मेले में व्यवस्था बेहतर देखने को मिली। हालांकि एक दो मेले में व्यवस्था बनाने में पुलिस की काफी ज्यादा कमी खली लेकिन इसके बावजूद मेला माता रानी की कृपा से चला रहा।