ऊना जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में जहां सुबह तेज धूप खिली रही, वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहाड़ों में मौसम साफ रहने से लोगों ने राहत की सांस ली, जबकि मैदानी क्षेत्रों में ठंड का असर बना रहा।