फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंदिर ट्रस्ट को लौटाई दान की गाड़ी, जानें पूरा मामला

चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट को श्रद्धालु द्वारा दान दी गई बोलेरो गाड़ी को आखिरकार हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने वापस सौंप दिया है। यह कार्रवाई चिंतपूर्णी पुलिस थाना द्वारा बुधवार को पूरी की गई। जानकारी के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले एक श्रद्धालु ने यह बोलेरो गाड़ी मंदिर ट्रस्ट को दान स्वरूप भेंट की थी। बाद में ट्रस्ट ने इस वाहन को क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस को उपयोग के लिए सौंप दिया था। पुलिस इस वाहन का इस्तेमाल गश्त और घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचने के लिए कर रही थी। मामला तब सामने आया जब मंदिर के एक पूर्व ट्रस्टी ने अदालत में याचिका दायर कर मंदिर की संपत्ति और धन के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाया। इस पर सुनवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया और पुलिस को निर्देश दिए कि श्रद्धालु द्वारा दान की गई बोलेरो गाड़ी पांच दिनों के भीतर मंदिर ट्रस्ट को लौटाई जाए। हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए पुलिस ने वाहन मंदिर प्रशासन को सौंप दिया है। फिलहाल गाड़ी को मंदिर के यात्री निवास परिसर में खड़ा किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह वाहन सार्वजनिक सहायता और त्वरित पुलिस कार्रवाई के लिए उपयोग में लाया जा रहा था, जिससे सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर तुरंत पहुंच पाती थी। डीएसपी अंब अनिल पटियाल का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए मंदिर ट्रस्ट काे गाड़ी लौटा दी है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसपी ऊना की ओर से जो भी वाहन दिया जाएगा, चिंतपूर्णी पुलिस उसका ही उपयोग करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें