शाहकोट (जालंधर) से सुखजीत एग्रो के लिए मक्की ला रहा ट्राले बाथड़ी मोड़ (ऊना) पर पलट गया। हादसे में ट्राला चालक गुरबख्श सिंह (42) और जसवीर सिंह (42), दोनों निवासी शाहकोट, गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कंडक्टर दीपक (43), निवासी शाहकोट की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।