फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: दगरेडी गांव के पास बाइक-टिपर की टक्कर, एक युवक की टांग टूटी

उपमंडल बंगाणा के तहत चौकीमनयार-धमान्दरी सड़क मार्ग पर दगरेडी गांव के समीप बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीखे मोड़ पर बाइक और टिपर की आमने-सामने टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरयाला निवासी बीरबल पुत्र गुरमेल चंद और मोहित शर्मा पुत्र रामप्रसाद सुबह अपनी दैनिक कामकाज के लिए उपमंडल अंब की सूरी पंचायत की ओर बाइक पर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर एक टिपर, जो कि केंट–अम्बेहड़ा सड़क निर्माण कार्य के लिए रेत-बजरी लेकर बडूही से केंट की ओर जा रहा था, दगरेडी गांव के पास तीखे मोड़ पर बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक चालक बीरबल की टांग टूट गई, जबकि दूसरा युवक बाल बाल बच गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बीरबल को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर स्थित तीखा मोड़ ही दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा उपाय और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें