राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति मंडल मोईन द्वारा 21 दिसंबर 2025 रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में सुबह 9:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और बौद्धिक आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद दोपहर 1:00 बजे भोजन का आयोजन होगा। बुधवार को आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को तैयार किया गया और जिम्मेवारियां दी गईं। इस मौके पर विभाग प्रचारक भगवती प्रसाद, प्रान्त सहसंघचालक अशोक शर्मा, स्वयंसेवक संजीव शर्मा, केशव रतन आदि उपस्थित रहे।