फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ज्वार में टैक्सी से 65.32 ग्राम चिट्टा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

ज्वार में एक टैक्सी नंबर कार सवार चार लोगों से सीआईए स्टाफ ऊना की टीम ने 65.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ ऊना की टीम ने एक सूचना के आधार पर शनिवार सुबह के लगभग 7:00 बजे अंब-नादौन सड़क पर ज्वार में एक टैक्सी कार को तलाशी के लिए रोका। इस दाैरान पुलिस ने एक पॉलिथीन बैग के अंदर छिपा कर रखा चिट्टा बरामद किया। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग एचपी नंबर कार में अमृतसर से हमीरपुर के लिए लौट रहे थे। पुलिस ने मामले में संजीव कुमार निवासी बुधान हमीरपुर, वीरेंद्र सिंह निवासी कटियारा हमीरपुर और सुनील कुमार निवासी करंदोला हमीरपुर को गिरफ्तार किया है। एसपी ऊना ने बताया कि पुलिस ने 65.32 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें