फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चिंतपूर्णी में शारदीय नवरात्र में पहुंचे दो लाख श्रद्धालु, डेढ़ करोड़ से अधिक नगद चढ़ावा चढ़ा

Krishan Singh Updated Thu, 02 Oct 2025 05:31 PM IST

शारदीय नवरात्रि में मां छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में भक्ति और श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। नौ दिन चले उत्सव के दौरान करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और श्रद्धाभाव से नकद चढ़ावा मां के चरणों में चढ़ाया। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने जानकारी दी कि इस बार नवरात्र में मंदिर को एक करोड़ पांच लाख रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले 15 लाख रुपये अधिक है, जिसे श्रद्धालु आस्था का बढ़ा हुआ प्रदर्शन माना जा रहा है। नवरात्रों में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से पहुंचे। मंदिर प्रांगण को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था। दर्शन और पूजा के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गईं, वहीं बुजुर्गों और दिव्यांग भक्तों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए।मंदिर अधिकारी ने बताया कि मंदिर की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें