हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की दिवंगत पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री की आत्मिक शांति के लिए शनिवार को श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया। यह आयोजन उपमुख्यमंत्री के पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद में स्थित सत्संग घर के नजदीक किया गया। दोपहर बाद हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ राजनीति व अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी शिरकत की और श्रद्धांजलि अर्पित की। हर किसी की आंख इस पल को देखकर नम हो गई। लोगों ने बेटी आस्था और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सांत्वना दी। प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का 9 फरवरी को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। पीजीआई चंडीगढ़ लेकर जाते समय उन्होंने अंतिम सांस ली थी।