फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में चलाई जा रहे 31 दिवसीय वूमेन गारमेंट महिला वेस्टन के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक पियूष उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। इसके साथ विशेष रूप से उपस्थित मुख्य प्रबंधक रोहित कुमार की ओर से प्रतिभागियों से बैंकिंग ऋण योजनाएं साझा की गईं। पीएनबी आरसेटी ऊना के निदेशक सुधीर शर्मा की प्रतिभागियों से अपना व्यवसाय शुरू करने का अनुरोध किया गया। भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आश्वासन दिया। पीएनबी आरसेटी के संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज की ओर से बताया कि 18 से 45 वर्ष के बेरोजगार महिलाओं एवं पुरुषों को संस्थान निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करता है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके। इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी ऊना कार्यालय से मास्टर ट्रेनर अनीता राणा, रजनी, मीनाक्षी सहित 31 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें