फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना कलां: चुल्हड़ी गांव में भारी बारिश से गिरी मकान की दीवार, महिला घायल

चुल्हड़ी गांव में गुरुवार सुबह भारी बारिश से मकान की एक दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। गांव की निवासी चंपा देवी पत्नी खरेतीं राम सुबह करीब 7:00 बजे अपने रसोईघर में खाना बना रही थीं, तभी साथ लगते एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में चंपा देवी मलबे और पत्थरों के नीचे दब गईं। गांववासियों ने तुरंत महिला को मलबे से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हादसे में महिला एक बाजू और टांग टूट गई। पंचायत प्रधान कर्ण सिंह ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और राहत प्रदान करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें