ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगनोली के साथ खड्ड गुरुवार को हुई बारिश के चलते उफान पर है। हालांकि बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया, लेकिन अध्यापक को समय पर पहुंचना पड़ा। नगनोली स्कूल के करीब एक दर्जन से अधिक अध्यापकों को स्कूल के साथ लगती खड्ड में जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ा।