अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ऊना जिला के ऑब्जर्वर एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ऊना जिला में जिला स्तर से लेकर ब्लॉक और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और अब कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से जिला अध्यक्ष नहीं थोपा जाएगा। आम जनता और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद ही अब जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। इसके लिए वह ऊना जिला के 5 दिन के दौरे के दौरान हर कार्यकर्ता से रूबरू होंगे और आम जनता से भी फीडबैक लेंगे।