फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय ऊना में एससीए की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

राजकीय महाविद्यालय ऊना में कॉलेज एससीए की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया । इस आयोजन की मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाकर एवं बैच पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को कॉलेज की गतिविधियों में भाग लेना है तथा  कॉलेज प्रशासन के साथ सहयोग करना है । कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन कार्यकारिणी गठन के समन्वयक प्रो. सुरेश ने भी चुनाव प्रक्रिया के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। प्राचार्य ने नई कार्यकारिणी की अध्यक्ष वैशाली उपाध्यक्ष इशिता, महासचिव अजय कुमारी, संयुक्त सचिव यशिका को शपथ दिलाते हुए आश्वस्त किया कि उन्हें कॉलेज एवं छात्रों के हित में प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है ।  इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में कला संकाय से कोमल देवी, साक्षी तथा रीना कुमारी चयनित हुईं। विज्ञान वर्ग से पलक, सानिया ठाकुर एवं साक्षी रानी का मनोनयन हुआ। वाणिज्य वर्ग से अंशिका, ईशा ठाकुर, वंशिका धीमान को शामिल किया गया। बीबीए संकाय से दिव्यांशी ठाकुर, संजना, महक रानी चयनित हुईं। बीसीए संकाय से सौम्या,भावना दत्ता, आंचल को जगह मिली। बीवॉक संकाय से मनप्रीत कौर, हिमानी, हेमलता का चयन हुआ। बीवॉक एचटी से शगुन धीमान, अन्वी, सिमरन चयनित हुईं । पीजी क्लासेज से दीपक कुमार, प्रिया देवी, कोमल संधू, पलक शर्मा, राधिका कार्यकारिणी में शामिल हैं। एनएसएस से अनुराग, शिखा एनसीसी से नितिन ठाकुर, लवनीत कुमारी, कल्चरल से स्मृति शर्मा, विशाल सोनी; खेल संकाय से सुशांत पाठक, अंकिता; रोवर्स एंड रैंजर्स से शाबाज, पूजा ; सोसाइटी क्लब से तरन्नुम , दीपिका चयनित हुए हैं। समापन में प्रो. रुचि ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया । इस मौके पर कॉलेज के समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें