फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति गीतों से गूंजी ऊना की धरती

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर ऊना जिले की धरती देश भक्ति गीतों से गूंज उठी। इस उपलक्ष्य पर राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में तकनीकी शिक्षा एवं नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व होमगार्ड की महिला तथा पुरुष टुकड़ियों और एनसीसी, एनएसएस, प्रशिक्षित आपदा मित्र, स्काउट्स एंड गाइड्स के कैडेट्स द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें