क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का को जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। रास्ते में कीचड़ व जलभराव होने से विद्यार्थियों और स्टाफ को स्कूल पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल परिसर से सटे खेल मैदान में भी बारिश का पानी भर गया है, जिससे विद्यार्थियों की खेलकूद गतिविधियां ठप हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था की जाए और स्कूल जाने वाले रास्ते को सुचारू बनाया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों पर असर न पड़े।