फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाकलां: चित्रकला प्रतियोगिता में रेवा राणा और प्रियांशी रहे प्रथम

Krishan Singh Updated Fri, 01 Aug 2025 03:34 PM IST

नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वावधान में नेहरू युवा मंडल सासण द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ऊना के समन्वयक प्रदीप कुमार ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और इस अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पेड़ों के महत्व को समझाते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण का संदेश भी दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रेवा राणा और प्रियांशी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली स्नेहा ठाकुर और सूर्यांश धीमान, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अर्पिता और एंजल को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा किसान मंडल सासण के सदस्य तीक्ष्ण, मुकेश, आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की सह प्रबंधक इंदुवाला, मुख्याध्यापिका सीमा शर्मा, शिक्षक नरेश कुमार, यशवीर और सुमित समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें