फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकारला: बारिश से किसानों को राहत, लेकिन खेतों में जलभराव बना चिंता का कारण

पिछले दो दिन लगातार तेज बारिश ने क्षेत्र के किसानों को एक ओर बड़ी राहत दी है, तो दूसरी ओर कुछ स्थानों पर खेतों में जलभराव की समस्या भी खड़ी कर दी है। बारिश के चलते किसानों के चेहरे खिले हैं क्योंकि विशेषकर गेहूं के लिए पर्याप्त नमी उपलब्ध हो गई है। हालांकि, कई खेतों में करीब एक फीट तक पानी जमा हो जाने से फिलहाल कृषि कार्यों में बाधा आ रही है। टकारला गांव के किसान निर्मल सिंह, सोनी शर्मा, रवि शर्मा, रबी ठाकुर सहित चूरूडू के किसान संदीप ठाकुर, चनन सिंह, विनय शर्मा, सुरजीत सिंह और अशोक कुमार का कहना है कि इस बारिश से खेतों में भरपूर मात्रा में पानी जमा हो गया है। इसके चलते अब आने वाले लगभग एक महीने तक गेहूं की फसल को सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी, जो किसानों के लिए बड़ी राहत है और लागत में भी कमी आएगी। किसानों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण खेतों में नमी अत्यधिक बढ़ गई है। स्थिति यह है कि खेतों के बीच चलना मुश्किल हो गया है और पांव खेतों में धंस रहे हैं। ऐसे में फिलहाल खाद डालने या दवा के छिड़काव जैसे जरूरी कार्य भी नहीं किए जा सकते। किसानों के अनुसार इन कार्यों के लिए उन्हें कम से कम दो से तीन दिन इंतजार करना पड़ेगा, ताकि खेतों की नमी कुछ कम हो सके और जमीन पर चलना संभव हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें