कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़धार क्षेत्र के घरवासड़ा गांव में पिछले वर्ष हुई भारी बरसात के कारण कई परिवार प्रभावित हुए थे। आपदा के बाद सरकार की ओर से इन प्रभावितों को अस्थायी राहत के तौर पर वन विभाग के विश्राम गृह में ठहराया गया है, जहां उन्हें रहने, खाने-पीने सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।हालांकि, सरकार और प्रशासन की ओर से दी गई सुविधाओं के बावजूद प्रभावित परिवारों के मन में अपने स्वयं के घर नहीं होने का गहरा मलाल बना हुआ है। वर्षों की मेहनत से बनाए गए घरों के उजड़ जाने का दर्द आज भी उनके चेहरों पर साफ झलकता है।