फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल बोले- गणतंत्र दिवस समारोह बंगाणा में भव्य रूप से मनाया जाएगा

उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल ने आज अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की।  बैठक में उन्होंने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बंगाणा के प्रांगण में इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह भव्य और गरिमामय तरीके से आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि  प्रातः 10:55 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी, साथ ही भूतपूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की टुकड़ी भी समारोह में विशेष रूप से शामिल होगी। गणतंत्र दिवस के आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति और संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा विकास योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होंगी। समारोह के दौरान शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा, जो आयोजन में एक विशेष भावना का संचार करेगा। दर्शकों को सरकार की योजनाओं और क्षेत्र की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जाएगी। उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल ने बताया कि यदि मौसम खराब होता है तो कार्यक्रम के लिए वैकल्पिक स्थल की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर बीएमओ नरेश शर्मा, थाना प्रभारी रोहित चौधरी के साथ सभी विभागों से आए कर्मचारियों व अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें