फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए अपने-अपने मॉडल

ऊना जिला मुख्यालय स्थित बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शनिवार को एक विशेष जिला स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय सुरक्षित निर्माण रखा गया था, जिसके अंतर्गत स्कूल और कालेज स्तर के विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त जतिनलाल ने किया, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों ने आधुनिक तकनीक और सुरक्षित भवन निर्माण से जुड़े नवाचार प्रस्तुत किए। हाल ही में प्रदेश में भारी बरसात और प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान ने सुरक्षित निर्माण की आवश्यकता को और अधिक रेखांकित किया है। विद्यार्थियों ने इस दिशा में कई रचनात्मक सुझाव मॉडल्स के माध्यम से सामने रखे, जिन्हें देखकर डीसी जतिनलाल ने बच्चों की मेहनत की सराहना की और कहा कि ये प्रयास भविष्य के लिए बेहद प्रेरणादायक हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें